फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The instructor was in office counseling , counseling stage today

अनुदेशक पद पर हुई काउंसलिंग, दूसरे चरण की काउंसलिंग आज

Thu, 19 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 19 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The instructor was in office counseling , counseling stage today

बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को अनुदेशक पद चयन के लिए 28 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की। दूसरे दिन की काउंसलिंग में गुरुवार को 17 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


जिले में रिक्त 65 अनुदेशकों के लिए साढ़े तीन हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले दिन की काउंसलिंग में कला वर्ग के लिए 17 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 11 अभ्यर्थी शामिल हुये।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा के अनुदेशक चयन के लिए 3 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 1 अभ्यर्थी शामिल हुआ। 12 कंप्यूटर अनुदेशकों के चयन के लिये अभ्यर्थी बुलाये गये थे, जिसमें 7 अभ्यर्थी शामिल हुए। गृहशिल्प के 11 रिक्त पद भरने के लिए की गई काउंसलिंग में 9 अभ्यर्थियों ने मूल अभिलेख जमा किये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुरुवार को उद्यान के रिक्त 22 अनुदेशक पद भरने के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके साथ किसी कारण वश पहले दिन काउंसलिंग में शामिल न हो पाने वाले अभ्यर्थी भी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।

काउंसलिंग करने वालों में डायट प्राचार्य कुमारी विमल वर्मा, डीआईओएस मोहम्मद रफीक, बीएसए ओपी त्रिपाठी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed