फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The injured were not found in the hospital beds

घायलों को अस्पताल में बेड तक नहीं मिले

Sun, 14 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Sun, 14 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
The injured were not found in the hospital beds
जमीन पर लेटे घायल। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ पर भारी संख्या में घायल लोगों के अचानक जिला अस्पताल पहुंचने से अफरातफरी मच गई। तीमारदार घायलों को देखकर इलाज के लिए चीख पुकार मचाते रहे। यहां तक अस्पताल पहुंचे घायलों को बेड तक नहीं मिली। जमीन पर लिटाल कर उनका इलाज किया गया। इससे लोगों में नाराजगी भी रही। वार्ड में भी उनके लिए कोई बेड खाली नहीं थे। चौडगरा प्रतिनिधि के मुताबिक हादसे के बाद मरीजों को पहले गोपालगंज पीएचसी ले जाया गया था। इसके बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में हादसे के बाद कोई इंतजाम नहीं किया गया। पहली एंबुलेंस से चार घायल पहुंचे। इसके बाद दो एंबुलेंस में 18 घायल लाए गए। पहली एंबुलेंस के मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती हो सके। बाद में आने वाले मरीजों को हाल की जमीन पर लेटना पड़ा। काफी देर बाद एक-एक मरीज का नंबर लगता और उन्हें भर्ती किया जाता रहा। दो बजे से घायलों का शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रामा सेंटर में इलाज होता रहा। इसके बाद उन्हें भर्ती कर वार्ड भेजा गया। वार्ड पहले से ही मरीजों से फु ल रहे। वहां घायलों के लिए जमीन में ही चादर डालकर लिटाया गया।

विज्ञापन



एक्सरे विभाग तक नहीं खोला गया
किसी बड़े हादसे के बाद फौरन जिला अस्पताल के सभी विभागों को खोला जाना चाहिए जिससे मरीजों को भटकना नहीं पड़े। उनकी खून की जांच, एक्सरे की सुविधाएं मिल सके। यहां पूरा अस्पताल गायब रहा। सभी विभागों में ताले लटकते रहे। कई मरीजों के  हाथ पैर टूटे रहे जिससे उनके  एक्सरे नहीं हो सके।  
विज्ञापन


जिम्मेदार अधिकारी नहीं दिखे
जिला अस्पताल में हादसे की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। इमरजेंसी से कॉल जाने पर एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर जीपी शर्मा ही पहुंचे, जबकि तीन चिकित्सकों की जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों के  पद पर तैनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed