फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The incident of robbery by taking hostage was registered in theft

बंधक बनाकर लूट की घटना चोरी में हुई दर्ज

Thu, 09 Dec 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The incident of robbery by taking hostage was registered in theft
फतेहपुर। चौकीदार को बंधक बनाकर पुल निर्माण स्थल पर रखी सामग्री को लूटने के मामले में पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

धाता थानाक्षेत्र में दामपुर गांव में नाले पर पांच पिलर के पुल का निर्माण हो रहा है। निर्माण का ठेका आनंद कुमार द्विवेदी निवासी लक्ष्मणपुरी कर्वी चित्रकूट करा रहे हैं।
यहां निर्माण सामग्री की देखरेख के लिए धाता के रानीपुर गांव निवासी चौकीदार रामू यादव तैनात हैं। दो दिसंबर की रात बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद निर्माण सामग्री लूट ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर जनरेटर, कटर मशीन, हैमर, सिलिंडर शटरिंग, सीमेंट, टार्च और चौकीदार का मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि वारदात के बाद चौकीदार ने बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने की बात कही थी। थानाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर में लूटपाट की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed