{"_id":"68b0b5526b26668c5e06da51","slug":"the-husband-who-was-injured-in-the-explosion-in-the-firecracker-store-also-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-139752-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पटाखा की कोठरी में विस्फोट से घायल पति ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पटाखा की कोठरी में विस्फोट से घायल पति ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के जमरावां गांव में पटाखा की कोठरी में हुए भीषण विस्फोट में घायल वीरेंद्र पासवान ने भी बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान कानपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले उनकी पत्नी विमला की हादसे के दिन ही मौत हो चुकी थी। मां के बाद पिता का सिर से साया उठने से बेटों का बेहाल हो गए।
वीरेंद्र और विमला दोनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य संवारने के लिए जान की बाजी लगाकर पटाखा बनाने का काम करते थे। लेकिन बीते रविवार को हुए विस्फोट से उनकी दुनिया उजड़ गई।
वीरेंद्र ने घर के पीछे एक छोटी पटाखा कोठरी संचालित कर रखी थी। रविवार सुबह अचानक हुए तेज विस्फोट में कोठरी की दीवार ढह गई। वीरेंद्र करीब 10 फीट दूर जा गिरा। पत्नी विमला का एक हाथ कट गया और कुछ घंटों के भीतर ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वीरेंद्र को पहले हैलट अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया गया था। यहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया। यहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि घायल वीरेंद्र की इलाज दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई है।