{"_id":"63addb4ac6e9642f7e14de07","slug":"the-house-caught-fire-due-to-the-spark-of-the-stove-fatehpur-news-knp736094952","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग
विज्ञापन
बहुआ। चूल्हे की चिंगारी से गुरुवार दोपहर घर में आग लग गई। घटना में नकदी और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
ललौली थानाक्षेत्र के कोंडार के मजरे धरमपुर गांव निवासी रमेश अग्निहोत्री किसान हैं। किसान ने बताया कि घर के बाहर छप्पर के नीचे चूल्हे पर सुबह खाना पका था। वह खाने के बाद पत्नी उषा को लेकर बंधवा दवा दिलाने चले गए थे। घर में बेटा प्रियांश और अयांश खेल रहे थे। इसी दौरान चूल्हे में आग सुलग रही थी। हवा के झोंके से चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे। समर्सिबल पंप चालूकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में धान की बिक्री का 40 हजार रुपये डिब्बे में रखे थे। रुपये, गेहूं, बिस्तर, कपड़े, बर्तन, खाद समेत अन्य गृहस्थी का सामान जलकर बर्बाद हो गया। प्रधान ने राजस्व अधिकारियों को सूचना दी है।