फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The helmet would have saved the life of both the bike riders

ाहन की टक्कर से बाइक सवारों की सिर में चोट लगने से मौत

Wed, 20 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
The helmet would have saved the life of both the bike riders
फतेहपुर। जहानाबाद-अमौली मार्ग पर सड़क हादसे में सोमवार की रात बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। दोनो ने हेलमेट लगाए होता तो जान न जाती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर में गंभीर चोट को मौत की वजह माना गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों दो घंटे तक सीएचसी अमौली में तड़पते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। मौके से भी पुलिस जीप में घायलों को सीएचसी लेकर आई थी।
विज्ञापन

कानपुर सजेती थाने के असधना निवासी रामकेश प्रजापति टेंट हाउस संचालक है। उनका बेटा दिव्यांश कुमार प्रजापति (26) भी उनका हाथ बंटाता था। चचेरे भाई मुकेश ने बताया कि अमौली गेस्ट हाउस में असधना गांव के प्रधान दुर्गा सिंह ने टेंट लगवाया था। बाइक बिगड़ी होने के कारण प्रधान का कर्मचारी दिव्यांश की बाइक लेकर गया था। घर से शाम को दिव्यांश बाइक बदलने जा रहा था। अमौली के गेस्ट हाउस में जहानाबाद थाने के चंदीपुर निवासी संतोष रैदास के बेटे टेंट कर्मी भोला (28) को भी छोड़ना था। रास्ते से दिव्यांश ने भोला को बाइक में बैठाया था। चांदपुर थाना क्षेत्र के बिरनई के पास बाइक में कोई चार पहिया वाहन टक्कर मारकर निकल गया। दोनों सड़क पर लहूलुहान पड़े थे। राहगीर की 112 नंबर में सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों के मोबाइल से परिजनों को खबर दी गई। डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। 108 नंबर में कई बार एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल की गई। कॉल रिसीव होने के बाद दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इस दौरान सीएचसी में ही दोनों का दम टूट गया। लोडर में दोनों के शव रात ढाई बजे जिला अस्पताल लाए गए। जहां मृत घोषित किए जाने की डाक्टर ने पुष्टि की।
विज्ञापन

एसओ नाहर सिंह ने बताया कि हेलमेट न होने से दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सिर की चोट से ही दोनों की जान गई है। किसी चार पहिया या उससे बड़े वाहन की टक्कर से हादसा हुआ होगा। घटनास्थल में जंगल है। आसपास कोई दुकान, घर नहीं है। इसी वजह से वाहन के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांश का भाई असोथर ब्लाक में शिक्षक
दिव्यांश प्रजापति तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई अंकित प्रजापति असोथर ब्लाक के कौड़र स्कूल में शिक्षक के पद पर एक साल पहले तैनात हुआ है। छोटा भाई अनिरुद्ध है। वह पढ़ाई करता है। घटना से भाइयों और मां रानी देवी का हाल बेहाल हो गया। इधर, जहानाबाद के चंदीपुर गांव के भोला रैदास परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उससे छोटे तीन भाई सोनू, सत्यम, रितिक हैं। एक बहन पिंकी ओर मां उमाकांती है। उसकी कमाई से परिवार का भरण पोषण का सहारा था। दोनों परिवारों में मंगलवार को भी मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed