{"_id":"4993222fdce8472d3d1bf41c7e234abc","slug":"the-headless-body-found-in-the-river-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में मिला युवक का सिर विहीन शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में मिला युवक का सिर विहीन शव
ब्यूूराे/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में गंगा में सिर विहीन युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस ने आशंका जताई है कि सीमावर्ती जिला रायबरेली से शव लाकर फेंका गया है। पुलिस गुमशुदा युवकों के बारे में पता कर रही है।
गंगा कटरी इलाके में सेनपुर गांव किनारे नदी में बुधवार सुबह सिर विहीन शव उतरा दिखाई पड़ा। इसकी सूचना पाकर मौके गंगा किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआई छविनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या रात में की जाने की आशंका है। हत्या के बाद शव गंगा में फेंका है। घटना पड़ोसी जिले रायबरेली की हो सकती है।
शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 35 साल होगी। इसके साथ ही रायबरेली पुलिस से किसी युवक की गुमशुदगी दर्ज होने या फिर किसी प्रकार की सूचना होने की जानकारी मांगी गई है। जिले के सभी थानों को भी शव बरामद होने की खबर दे दी गई है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। उसके बाद ही आगे की विवेचना शुरू होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की हत्या कैसे की गई है। पुलिस के अनुसार युवक के दाहिने हाथ पर कलावा बंधा है।