{"_id":"65c14dee4cf5d9321b05cf2a","slug":"the-greenery-of-the-district-will-increase-with-one-million-plants-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-110649-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दस लाख पौधों से बढ़ेगी जिले की हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दस लाख पौधों से बढ़ेगी जिले की हरियाली
Tue, 06 Feb 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
- वन विभाग लगाएगा पौधे, गड्ढे खुदाई का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले में वन विभाग 10 लाख पौधे लगा कर हरियाली को बढ़ावा देगा। पौधे लगाने के लिए स्थानों को चिन्हांकन और गड्ढे खोदाई का काम शुरू हो गया है। बरसात के मौसम में सभी स्थानों पर पौधे रोपने का काम किया जाएगा। इससे वन संरक्षण में भी इजाफा होगा।
बरसात के मौसम में वन विभाग हर साल जिले में लक्ष्य के अनुसार पौधे रोपने का काम करता है। इस बार जिले में 10 लाख छह हजार पांच सौ पौधे राेपे जाएंगे। जिले में कुल 95 स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। विभाग ने अभी 31 स्थलों का चिन्हांकन किया है। इसके तहत अमौली रेंज में दो, खखरेरू में छह, खागा में 13, फतेहपुर में सात और बिंदकी रेंज में तीन स्थानों पर गड्ढे खुदाई का काम शुरू हो गया है। शेष स्थलों पर चिन्हांकन का काम चल रहा है। जल्द ही सभी जगहों पर गड्ढे खुदाई का काम शुरू हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -
बीहड़ क्षेत्र में लगेंगे बीज वाले पौधे
जिले में फतेहपुर और खखरेरू रेंज में बीहड़ वन हैं। उन जगहों पर बीज डाल कर पौधों को रोपा जाएगा। वहां भी जल्द ही गड्ढे खुदाई का काम शुरू होगा। इसके अलावा सभी स्थानों पर मिश्रित पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें फलदार पौधे भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
-- -- कोट-- -- -
- आगामी बरसात में पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदाई का काम शुरू हो गया है। बरसात में सभी स्थानों पर पौधे रोपे जाएंगे। - राकेश कुमार शर्मा, एसडीओ, वन विभाग।