फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The girl was murdered by strangulation

Fatehpur News: गला घोंटकर की गई थी युवती की हत्या

Sat, 15 Apr 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The girl was murdered by strangulation
फालोअप
विज्ञापन

गला घोंटकर की गई थी युवती की हत्या
- नाजुक अंगों समेत शरीर पर आठ से 10 चोट
- दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाईड बनाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में युवती के फेंके गए शव का पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को युवती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। वहीं, शरीर पर आठ से 10 चोट के निशान मिले हैं। डाक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई है। शव की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी।

चांदपुर जहानाबाद मार्ग के बीच जाफरगंज थाना क्षेत्रांतर्गत नयापुरवा गांव है। गांव में बाबा कुटी चौराहा के पास झाड़ियों से बुधवार को अर्धनग्न युवती का शव मिला था। लड़की के एक हाथ में अंग्रेजी शब्दों में शालू गुदा हुआ था। इसके सहारे पुलिस सभी थानों और सीमावर्ती जिलों से गायब लड़कियों की फोटो और नाम से पहचान का प्रयास कर रही थी। कपड़ों को देखकर ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई जा रही है। कानपुर सचेंडी क्षेत्र के कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त के लिए पहुंचे। हालांकि शिनाख्त से इन्कार किया है। डाक्टर पैनल और वीडियोग्राफी में शाम को शव का पोस्टमार्टम हो सका। करीब दो से ढाई घंटे तक पोस्टमार्टम चला। पुलिस कोई जाहिरा चोट नहीं दिखाई थी। डाक्टर ने पुलिस को बुलाकर चोटों से अवगत कराया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर युवती की हत्या की पुष्टि हुई। सिर में वजनी हथियार से हमले की चोट पाई गई। सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में आठ से 10 चोट पाई गई हैं। नाजुक अंग में भी चोट दर्शाई गई है। साफ है कि कातिलों ने बड़ी बेरहमी से युवती की हत्या की है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। कुछ अन्य वजहों के चलते डाक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया है। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed