फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The fountains are rusting, the beautification has gone in vain

Fatehpur News: फव्वारे जंग खा रहे, सुंदरीकरण गया बेकार

Mon, 18 Aug 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The fountains are rusting, the beautification has gone in vain
फोटो-19-ज्वालागंज चौराहे का बंद फव्वारा। संवाद
फतेहपुर। नगर पालिका की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए फव्वारे लंबे समय से बंद पड़े हैं। उद्घाटन के कुछ महीनों बाद ही तकनीकी खामियों के चलते एक-एक कर सभी फव्वारे बंद हो गए। अब ये चौराहे फिर से सूने और उपेक्षित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में नगर पालिका ने ज्वालागंज, अटल बिहारी बाजपेयी, छत्रपति शाहूजी महाराज और महाराजा बिजली पासी चौराहों के सुंदरीकरण पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। फव्वारे लगाने के साथ ही इन चौराहों की सजावट भी की गई थी। शुरुआत में यह पहल सफल रही और चौराहों की रौनक बढ़ गई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में अधिकांश फव्वारे खराब हो गए।
विज्ञापन

ज्वालागंज चौराहे पर फव्वारे का पानी सड़कों पर बहने लगा, अटल चौराहे पर लीकेज की वजह से पानी रिसने लगा। छत्रपति शाहूजी महाराज चौराहे पर मूर्ति लगने के बाद तकनीकी समस्या आ गई। महाराजा बिजली पासी चौराहे पर भी फव्वारा बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राहुल विश्वकर्मा का कहना है कि फव्वारे शुरू होने से चौराहे आकर्षक लगने लगे थे, लेकिन अब महीनों से सब ठप है और कोई देखरेख नहीं हो रही। नगर पालिका की लापरवाही से लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर को वह सुंदरता नहीं मिल पाई, जिसकी उम्मीद की गई थी।

शहर के चौराहों पर लगाए गए फव्वारों की अवर अभियंता के जांच कराकर जल्द ही चालू कराया जाएगा। अगर खराब हैं, तो मरम्मत कराई जाएगी।

रविन्द्र कुमार, ईओ नगर पालिका सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed