{"_id":"585c27ad4f1c1b774fe3b8f3","slug":"the-first-five-days-of-poor-mdt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन पांच एमडीटी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन पांच एमडीटी खराब
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को यूपी 100 की रवानगी करते प्रभारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गुरुवार की शाम यूपी 100 के वाहनों को सड़क पर उतार दिया गया। कोतवाली को तीन, बाकी 19 थानों को दो-दो वाहन मिले हैं। बचे चार वाहन पुलिस लाइन में रिजर्व रखे गए हैं। पहले ही दिन पांच वाहनों का एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) खराब हो गया। इन वाहनों को वायरलेस के सहारे मैनेज किया गया।
हांलाकि यह पांचों वाहन लखनऊ के कंट्रोल रूम से कट गए हैं। देर रात तक सिस्टम सुधारने का काम चला। पुलिस लाइन में पूरे दिन वाहनों की रवानगी की कवायद चली। परियोजना में तैनात किए गए 224 पुलिस कर्मी और 96 पुलिस कर्मी चालक अपने बोरिया बिस्तर के साथ लाइन पहुंचे। उनकी हाजिरी लगाई गई। कुछ पुलिस कर्मी गैरहाजिर रहे। प्रभारी केके मिश्रा और सहायक प्रभारी सनुज यादव ने बताया कि यूपी 100 ने जिले में काम शुरू कर दिया है। पुलिस कर्मियों को एमडीटी व सीयूजी मोबाइल नंबरों के साथ मौके पर रवाना किया गया है। ड्यूटी चेकिंग और किसी गाड़ी के बिगड़ने पर उनकी जगह रिजर्व से वाहन भेजा जाएगा।
व शहर दोनों जगह ये वाहन कौतूहल का केंद्र बने रहे। जिले को पहले 48 पीआरवी मिली थी। इनमें तीन वापस शासन ने ले लिए हैं। इसके बाद 45 वाहन ही बचे हैं। इस मौके पर प्रभारी आरआई प्रतिपाल सिंह, आरआई रेडियो वायरलेस भारत सिंह सेंगर मौजूद रहे।