{"_id":"69f65295662b75d95b0ecb9b","slug":"the-fiancee-gets-a-security-guard-every-member-of-the-family-is-under-guard-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153959-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मंगेतर को मिला सुरक्षा कर्मी, पहरे में परिवार का हर सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मंगेतर को मिला सुरक्षा कर्मी, पहरे में परिवार का हर सदस्य
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस ने और सख्त कर दिया है। गांव और आसपास के इलाके को अभेद्य किले में तब्दील करते हुए हर सदस्य को सुरक्षा घेरे में रखा गया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव के हाईवे से जुड़े दोनों रास्तों पर बैरिकेडिंग कर 24 घंटे पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के अंदर भी प्रमुख रास्तों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पीड़िता के घर पर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और महिला पुलिस कर्मियों सहित पूरी गार्द तैनात है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और केवल नाते-रिश्तेदारों को ही आने की अनुमति है।
पुलिस ने युवती के मंगेतर को भी सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ हर समय सुरक्षा कर्मी मौजूद रहता है और घर से लेकर पीड़िता के गांव तक आवाजाही में साथ रहता है। परिवार का कोई भी सदस्य कहीं आता-जाता है तो पुलिस उसके साथ रहती है। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।