फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The farmers of Rari village surrounded Lekhpal

रारी गांव के किसानों ने लेखपाल को घेरा

Wed, 13 Nov 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
The farmers of Rari village surrounded Lekhpal
खागा। किसान सम्मान निधि न मिलने पर विजयीपुर ब्लाक के गांव रारी में रहने वाले ग्रामीणों ने मंगलवार को लेखपाल का घेराव किया। हालात बिगड़ता देख लेखपाल मौके से खिसक लिए। किसानों ने शिकायती पत्र एसडीएम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीण किसान बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, हीरालाल, राजाराम, महावीर, शिवसिंह ने बताया कि करीब दो महीने पहले गांव के लेखपाल अनिल कुमार को किसान सम्मान निधि पाने के लिए खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छाया प्रतियां दी थीं। अभी तक किसी भी किसान को सम्मान निधि नहीं मिली है। इन लोगों ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया है। दूसरी ओर लेखपाल अनिल कुमार का कहना है कि किसानों के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। किसानों के सभी अभिलेखों मे रिपोर्ट लगाकर तहसील के माध्यम से कृषि विभाग को भेजे गए हैं। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने बताया कि जांच कराकर मामले का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed