{"_id":"6a00e0421d303ebc3607df33","slug":"the-examinations-for-the-second-semester-of-deled-will-be-held-from-13th-and-for-the-fourth-semester-from-18th-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-154440-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 13 से डीएलएड द्वितीय और 18 से चतुर्थ सेमेस्टर की होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 13 से डीएलएड द्वितीय और 18 से चतुर्थ सेमेस्टर की होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 मई से और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षाओं का समय और तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्राचार्य आरती गुप्ता ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 15 मई तक आयोजित होंगी। 13 मई को प्रथम प्रश्नपत्र प्रारंभिक शिक्षा की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्नपत्र प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास की परीक्षा दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक होगी।
14 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से 12:30 बजे तक गणित तथा दोपहर दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 15 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी और 11:30 से 12:30 बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 20 मई तक कराई जाएंगी। 18 मई को प्रथम प्रश्नपत्र आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्नपत्र शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक होगी।
19 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से 12:30 बजे तक गणित और दोपहर दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। 20 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी, 11:30 से 12:30 बजे तक अंग्रेजी तथा दोपहर दो से चार बजे तक शांति शिक्षा एवं सतत विकास विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।