{"_id":"6a46b57e5c257043dc015559","slug":"the-elderly-man-lay-writhing-on-the-road-for-half-an-hour-after-the-accident-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157855-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हादसे के बाद आधे घंटे सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हादसे के बाद आधे घंटे सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। परिजन का आरोप है कि 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए कॉल की गई लेकिन देर से संपर्क हो सका। एंबुलेंस के इंतजार में परिजन उन्हें ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाने लगे तभी रास्ते में एंबुलेंस मिल गई।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जूड़ाखेड़ा निवासी दारा यादव, साले राजेंद्र यादव के घर पहरवापुर आए थे। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे सड़क पार कर रहे थे तभी बिंदकी की ओर से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक भाग निकला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रिश्तेदारों ने चटाई मंगाकर उन्हें सड़क किनारे लिटाया और एंबुलेंस का इंतजार किया।
एंबुलेंस के न आने पर परिजन घायल को ई-रिक्शा से ले जाने लगे। तभी रास्ते में एंबुलेंस मिल गई। घायल को बिंदकी सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के मैनेजर आशीष दुबे ने बताया कि करीब 11:10 बजे सूचना मिली और 14 मिनट में एंबुलेंस पहुंच गई। मरीज को 11:35 बजे सीएचसी पहुंचाया गया। उन्होंने आरोपों को गलत बताया।