{"_id":"6a5d1de7d7b92ac591092784","slug":"the-drizzle-brings-pleasant-weather-relief-from-the-heat-and-humidity-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-158844-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी और उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी और उमस से मिली राहत
विज्ञापन
फोटो-19-बारिश के दौरान सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद
फतेहपुर। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को रविवार को राहत मिली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और करीब 10 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश शाम पांच बजे तक जारी रही। लगातार हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
रिमझिम बारिश से न केवल तापमान में गिरावट आई बल्कि उमस भी काफी कम हो गई। इसका असर खेती पर भी दिखाई दिया। धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने रोपाई का काम तेज कर दिया।
पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था जो रविवार को घटकर 30 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई। बच्चों ने छतों और सड़कों पर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लिया।