फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Dhata team defeated Lauganwa by 34 runs in the final.

Fatehpur News: धाता टीम ने फाइनल में लौगावां को 34 रन से हराया

Tue, 10 Feb 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Dhata team defeated Lauganwa by 34 runs in the final.
फोटो-33-ट्राफी के साथ फाइनल विजेता टीम। संवाद
धाता। बमरौली में सोमवार को खेले गए सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में धाता टीम ने शानदार प्रदर्शन कर लौगावां टीम को 34 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

फाइनल में टॉस जीतकर धाता टीम ने पहले बल्लेबाजी की। शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सत्यम पटेल और खुर्शीद आलम 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान रेहान ने 23 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

मध्यक्रम में शुभम यादव और अली ने जिम्मेदारी संभाली और क्रमशः 36 और 35 रन बनाए। निर्धारित 16 ओवर में धाता टीम ने आठ विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। लौगावां की ओर से कप्तान सूरज मिश्रा ने 26 रन देकर दो विकेट लिए। ट्टू ने 24 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लौगावां टीम की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर दीप पहली ही गेंद पर कैच आउट हुए और कुलदीप मिश्रा केवल 9 रन बना सके। संजय ने 22 रन बनाकर थोड़ी संघर्ष दिखाया, लेकिन टीम पूरी तरह लक्ष्य से 34 रन पीछे रह गई।
धाता की ओर से चमन हुसैन ने चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। शुभम यादव ने 31 रन देकर 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
कंचन सिंह फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। बेस्ट बॉलर का खिताब चमन हुसैन को पूर्व प्रधान अनंत कुमार सिंह ने दिया। बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार राजेश सिंह को मिला।
इस मौके पर मुख्य अतिथि आशुतोष सिंह, संरक्षक योगेंद्र सिंह, विवेक सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, राजन सिंह और करण सिंह पटेल ने विजेता टीम के कप्तान रेहान को ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की।

उपविजेता टीम के कप्तान सूरज मिश्रा को रनर-अप ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में सरदार सेना के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।

फोटो-33-ट्राफी के साथ फाइनल विजेता टीम। संवाद

फोटो-33-ट्राफी के साथ फाइनल विजेता टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed