फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The devotees performed Parayan by offering Arghya to the rising sun.

Fatehpur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारायण

Tue, 21 Nov 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The devotees performed Parayan by offering Arghya to the rising sun.
औंग (फतेहपुर)। शहर समेत शिवराजपुर गंगा घाट पर 36 घंटे पूजन-अर्चन कर चार दिवसीय छठ महापर्व का व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारायण किया। गंगा घाट पर सूर्योदय से पूर्व बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन




शहर के पीएसी तालाब, ओमघाट और लोगों ने घरों की छतों पर भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना की। शिवराजपुर में भोर तीन बजे से ही आस्थावान गंगा घाट पर पहुंचने लगे थे। गंगा घाट पर 100 से अधिक परिवार छठ पूजा में सम्मिलित हुए। गंगा जल से स्नान कर गंगा में खड़े होकर सूर्य भगवान की आरती की गई।
विज्ञापन


दूध का भगवान भास्कर को अर्घ्य देखकर महिलाओं ने पति की दीर्घायु तथा परिवार को शारीरिक, मानसिक निरोगता की कामना की। टोकरी में सूर्य को अर्पित किए फल-फूल, मेवा -मिष्ठान, गन्ना अन्य भोग का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन




घाट पर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता व्यवस्था रही

गंगा घाट पर साफ-सफाई, टेंट आदि की पुख्ता व्यवस्था रही। गंगा घाट पर पूजा करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी की भी व्यवस्था की थी। दो दिन पहले से ही घाट की सफाई कराई गई। श्रद्धालुओं को गंगाजल तक पहुंचने के लिए घाट समतल किए गए। यह पुनीत कार्य समाजसेवी लक्ष्मी पाल, रामप्रवेश यादव, रामकुमार प्रजापति, महेंद्र बिंद, नरेंद्र पाल, शंकरबिंद, रामकुमार यादव, हीराबिंद, लालाखेड़ा प्रधान कृष्णदेव यादव तथा शिवराजपुर के पूर्व प्रधान सूरजपाल यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed