फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Devmai PHC in-charge and two other doctors were beaten up by the school owner's son and his friends.

Fatehpur News: देवमई पीएचसी प्रभारी समेत दो डॉक्टरों को स्कूल संचालक के बेटे ने साथियों संग पीटा

Sun, 09 Nov 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The Devmai PHC in-charge and two other doctors were beaten up by the school owner's son and his friends.
फतेहपुर। देवमई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) प्रभारी डॉ. विजय शंकर यादव और उनके साथी डॉ. प्रशांत की कार व स्कूली बस में शनिवार दोपहर टक्कर हो गई। मारपीट की रंजिश में डॉक्टरों को स्कूल संचालक के बेटे ने सहयोगियों के साथ कार से घसीटकर देर शाम को पीट दिया। दोनों डॉक्टरों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कानपुर आवास विकास आंबेडकरपुरम निवासी डॉ. विजय शंकर ने बताया कि कानपुर जूही निवासी डॉ. प्रशांत पीएचसी में तैनात हैं। वह लोग कार से दोपहर को पीएचसी जा रहे थे। बकेवर थाने के देवमई के पास कार में स्कूली बस ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

विवाद पर समझौता हो गया था। शाम को दोनों लोग घर लौट रहे थे। औंग थाने के करचलपुर स्कूल के पास एक स्कूल संचालक के पुत्र ने कार रोकवाई। साथियों संग उन्हें मारापीटा और कपड़े फाड़ दिए। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराजपुर मेले में युवक का डंडे से सिर फोड़ा
कल्यानपुर थाने के साईं निवासी रोहित पासवान ने बताया कि मित्र के साथ मेले में झूला झूल रहा था। इसी दौरान उसके मित्र को उल्टी हो रही थी। रोहित ने झूला रोकने के लिए कहा। झूला रोकने के बाद रोहित साथी को लेकर उतरा। इस पर हरिसिंहपुर गांव के तीन लोगों ने गाली गलौज की। विरोध पर रोहित को मेले में तीनों ने दौड़ाकर पीटा और डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed