{"_id":"537d6d0d6d43f6f508d27eee91e4822c","slug":"the-crowd-of-devotees-thronging-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दूसरे दिन दो तिथियों के समागम से रविवार
विज्ञापन
को दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी और तृतीय स्वरूप चंद्र घंटा माता
की पूजा अर्चना की गई। माता के भक्तों ने सुबह से ही उपासना करके घरों में
कन्या भोज कराकर दक्षिणा देकर विदाई दी।
नगर के माता मंदिरों में जयकारों की गूंज रहीं। घंटे घड़ियाल बजते रहे। मंदिरों में महिला भक्तों की अधिक भीड़ लगी रही। नौबस्ता रोड दुर्गा मंदिर, गदाई मोहल्ले के दुर्गा मंदिर में महिलाएं पूजा अर्चना करती रही। माता के दूसरे स्वरूप की पूजा से घरों में शांति आती है।
इसी प्रकार धाता के रामलीला मैदान स्थित माता के मंदिर में महिलाएं हाथों में पूजन सामग्री की थाली लेकर विधिपूर्वक माता के दूसरे और तीसरे स्वरूपों की पूजा की। पंडित नानिक चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को द्वितीया और तृतीया तिथि एक साथ है।