फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The condition of 74 roads in the district will improve with Rs 19 crore.

Fatehpur News: 19 करोड़ से सुधरेगी जिले की 74 सड़कों की हालत

Mon, 09 Oct 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 09 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The condition of 74 roads in the district will improve with Rs 19 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले के 74 जर्जर मार्गों के कायाकल्प के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। 19.12 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का मरम्मतीकरण होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जहानाबाद विधानसभा में मौजूद सबसे अधिक 20 जर्जर मार्ग का कायाकल्प होगा।
अगस्त-सितंबर माह में लोनिवि के प्रांतीय निर्माण खंड और निर्माण खंड द्वितीय ने जिले के 209 जर्जर मार्गों के मरम्मतीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वहीं अब शासन ने 74 मार्गाें को स्वीकृति दे दी है, जिसमें निर्माण खंड द्वितीय को 42 जर्जर मार्गों की मरम्मत के लिए 10.62 करोड़ रुपये का बजट मिला है। निर्माण खंड द्वितीय बिंदकी के 10 अयाह शाह के 12 और जहानाबाद विधानसभा के 20 मार्गों की मरम्मत कराएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय निर्माण खंड को खागा, सदर, हुसैनगंज, बिंदकी और अयाहशाह विधानसभा के 32 जर्जर मार्गाें के मरम्मत के लिए 8.5 करोड़ रुपये का बजट मिला है। प्रांतीय निर्माण के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार शील और निर्माण खंड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि अब टेंडर प्रक्रिया की कार्रवाई की जाएगी। टेंडर होने के बाद सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जीओ न आने के कारण लटका है विजयीपुर मार्ग का निर्माण
दशकों से जर्जर हालत में पड़े गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग के भी जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। मार्ग निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन शासन से अभी जीओ प्राप्त नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही जीओ आने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed