फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The city was covered with saffron flags, a procession took place

Fatehpur News: शहर केसरिया ध्वजों से पटा, निकली शोभायात्रा

Fri, 31 Mar 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The city was covered with saffron flags, a procession took place
फतेहपुर। विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार। दोहा गुरुवार को रामनवमी का पर्व पर साकार दिखा। जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली गईं। बाइक और पैदल जुलूसों की धूम रही। घरों में केसरिया ध्वज लगाए गए। डीजे में बजते राम जन्म से संबंधित गीतों से शहर राममय रहा। गोपालनगर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और विधायक विकास गुप्ता ने हवन पूजन कर रामनवमी मनाई।
विज्ञापन

शहर में दोपहर तीन बजे पत्थकटा चौराहे से बाइक रैली निकली। बड़ी संख्या में बाइक सवार झंडा लगा और सिर में केसरिया पगड़ी लगाकर शहर की सड़कों पर घूमे। बाइक जुलूस के आगे कायस्थ मंच ट्रस्ट की महिला अध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव का रथ चला। पीछे बाइकों की कतार रही। जुलूस पटेलनगर से वर्मा चौराहा से ज्वालागंज, चौक, मुराइनटोला से पत्थरकटा होकल अस्पताल होते ही ज्वालागंज रामलीला मैदान पहुंचा। यहां पर हिंदू संगठनों की शोभायात्रा में शामिल हुआ।
विज्ञापन

शाम पांच बजे रामलीला मैदान से भगवान राम की शोभा यात्रा निकली, जो पूरे शहर में घूमी। देर रात तक शोभा यात्रा घूमने के बाद लौटकर रामलीला मैदान में समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल भगवान राम की झांकी की जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पूजा आरती की गई। शोभायात्रा का नेतृत्व हिंदूवादी संगठनों ने किया। उधर, देवी मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना का दौर चला। कालिकन मंदिर, दुर्गा मंदिर में मेला लगा। हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। तांबेश्वर मंदिर में खासी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार मलवां से दक्षिण स्थिति बालाजी महाराज मंदिर में सुबह से आराधना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में हुए भंडारे में शद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में धूमधाम से रामजन्मोत्सव मनाया गया। महावीरन मंदिर से देवी देवताओं की झांकिया निकाली गईं।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed