फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The child drowned in the Ganges was not found even on the third day

Fatehpur News: गंगा में डूबा बच्चा तीसरे दिन भी नहीं मिला

Fri, 18 Aug 2023 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The child drowned in the Ganges was not found even on the third day
फतेहपुर। गंगा नदी में 14 अगस्त को डूबे गगन सेन (4) का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम दो दिन से नदी में बच्चे की खोजबीन में जुटी है। प्रतापगढ़ सीमा तक तलाश की जा चुकी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के किशोई गांव निवासी मनोज कुमार सेन, पत्नी विमला देवी, बेटे गगन, भांजे संदीप को लेकर गंगा स्नान करने ब्रम्हचारी घाट गए थे। नहाते समय गगन और संदीप गहराई में चले गए थे। स्थानीय गोताखोरों ने संदीप की किसी तरह से जान बचाई थी। वहीं, गगन का पता नहीं लगा था। एसडीआरएफ टीम कमांडर विनोद सिंह की देखरेख में सर्च ऑपरेशन गुरुवार को चला। टीम नदी में प्रतापगढ़ तक पहुंची। करीब 20 किलोमीटर नदी में खोजबीन की जा चुकी है। बच्चे का पता न लगने से परिवार का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश में टीम जुटी है। कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed