फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The child died due to pressing the mouth and nose

मुह और नाक दबाकर की थी बच्चे की हत्या

Thu, 21 Jul 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The child died due to pressing the mouth and nose
फतेहपुर। कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार बच्चे की मौत मुंह और नाक दबाने से हुई थी। हत्यारोपी की निशानदेही पर बच्चे का अंडरवियर, खून से सना आला कत्ल ईंट, मिट्टी समेत कई साक्ष्य मिले हैं। इन सभी साक्ष्यों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। पुलिस डीएनए परीक्षण की भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्चा अक्सर उसके घर आता-जाता था। उसके घर में सो भी जाता था। गुटका लेकर बच्चा आया तो उसे घर में रोक लिया। उसके साथ कुकर्म कर डाला। शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। जिससे बच्चा बेहोश हो गया। जिंदा होने के शक ईंट से हमला किया। गांव के लोग खोजबीन करने आए तो वह दरवाजा बंद बाहर आ गया और गांव के लोगों के साथ खोजबीन कराता रहा। रात होने पर शव को छिपा दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत का कारण मुंह और नाक दबाने से सांस रुकना स्पष्ट हुआ है। हत्यारोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में आसपास कई गांव के लोग
10 दिन के भीतर बच्चे के साथ घिनौनी वारदात और हत्या का दूसरा मामला सामने आया है। 12 जुलाई को कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक बच्ची को अगवा कर हत्या कर दी गई थी। दूसरा मामले सामने आने के बाद लोगों के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में घटनास्थल और आसपास गांव के कई लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। गांव में काफी संख्या में बच्चे दो दिन से स्कूल भी नहीं जा रहे हैं।

पिता बोला, रात में नहीं आई पुलिस
बच्चे के पिता ने बताया कि असनी चौकी पुलिस रात को गांव नहीं आई। जबकि पुलिस को रात को ही खोजबीन के लिए आना चाहिए था। जिससे रात को ही बच्चे का सुराग लग जाता। हत्यारोपी पड़ोसी घटना की रात पहली बार छत पर घूमते देखा गया था। जबकि वह पहले कभी भी छत पर नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed