{"_id":"6a1b274bbb859b6883042c19","slug":"the-cause-of-the-accident-will-be-clear-only-after-the-investigation-report-adg-fatehpur-news-c-223-1-ham1013-140757-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी हादसे की वजह : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी हादसे की वजह : एडीजी
विज्ञापन
फोटो 30 एचएएमपी 44- जानकारी देते एडीजी।
हमीरपुर। बेतवा नदी पुल हादसे की सूचना मिलने पर शुक्रवार को एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायन डीआईजी बांदा के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों से घटना की जानकारी लेकर निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया।
बातचीत में एडीजी ने कहा कि दो गांवों के बीच बेतवा नदी पर 700 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। प्रथम दृष्टया यह एक बड़ा हादसा है। दो कॉलमों को जोड़ने के लिए रखा जा रहा भारी स्लैब गिरने से जनहानि हुई है और दो क्रेन भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
उन्होंने कहा कि हादसे की वास्तविक वजह विशेषज्ञों और इंजीनियरों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।