फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The burden of inflation on the common man's pocket, worries about the future increase

Fatehpur News: आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ, भविष्य की चिंता बढ़ी

Tue, 02 Jun 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The burden of inflation on the common man's pocket, worries about the future increase
फतेहपुर। महंगाई की मार से आमजन बेजार हो चुका है। सबसे अधिक परेशानी मध्य वर्ग को झेलनी पड़ रही है। इससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाला समय और अधिक कठिन हो सकता है।
विज्ञापन

महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा आम आदमी इससे उबर नहीं पा रहा है। पहले रसोई गैस, फिर घरेलू उपकरण, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, खाद्य तेल, दाल, चावल, आटा और अब बिजली के बिल ने मध्य वर्ग को परेशान कर दिया है। घर और रसोई दोनों का बजट पहले ही बिगड़ चुका था।
विज्ञापन

दीपक प्रजापति ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान कर रखा है। अब बिजली बिल में अधिभार के रूप में हुई बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। आमजन के साथ किसान वर्ग भी इससे प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरशाद खान उर्फ गुड्डू ने कहा कि बिजली बिल पर अतिरिक्त अधिभार आम आदमी की जेब और खाली करेगा। पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में चल रहा आम आदमी अब और दबाव में आ गया है। घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। यदि महंगाई इसी तरह बढ़ती रही तो लोग कर्ज के बोझ तले दब सकते हैं और आने वाला समय और भी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed