फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Buddha's birthday celebrated

धूमधाम से मनाया गया भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

Sun, 22 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 22 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Buddha's birthday celebrated
भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर।  बाबा साहब अंबेडकर मिशन भारत के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुद्ध वंदना और त्रिशंख पंचशील के साथ धूपबत्ती व मोमबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन


रमेश बौद्ध ने कहा कि जिस समय तथागत का जन्म हुआ था तब सामाजिक स्थिति अत्यंत ही खराब थी। कमजोर लोगों का जीवन जानवरों से बदतर था। अतुल कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सभी अवरोधों को पार कर मानवता की स्थापना की जिसे इस संसार में दोबारा न कोई कर पाया है और न ही मानवतावादी धर्म की स्थापना की है।
विज्ञापन


मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। धीरज कुमार, राजकुमार तिलक, अशोक सुदर्शन, बाबूराज ने जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पन्नालाल सेठ, रमेश, गया प्रसाद, शकुंतला गौतम, रामकरन, रामशरन, अमरजीत भारतीय, विनीता देवी, वर्षा सिंह गौतम, मृत्युंजय सिंह, शारदा देवी, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, जियालाल, विद्या भूषण तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार महेंद्र सिंह यादव ने सहयोगियों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के पास भंडारे का आयोजन किया। उधर, गौतम बुद्ध जयंती पर अंबेडकर शिक्षा सदन आबूनगर कचहरी रोड पर हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने विचार रखे। इस मौके पर आरपी मौर्य, केदार वर्मा, अर्जुन, अरुण मौर्य, राजबहादुर, राजेश्वरी बाजपेई मौजूद रहे।

बाबा साहब अंबेडकर मिशन भारत के तत्वावधान  में कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध के उपासक, उपासिकाएं एवं भिक्षु गणों ने बुद्ध वंदना त्रिशरण, पंचशील का उच्चारण करके सामूहिक भोजनदान किया।

शाम ढलते पार्क में कैंडल की रोशनी कर आतिशबाजी छुड़ा कर बुद्धत्व प्राप्ति के साथ जन्म मरण के बंधन से मुक्त होने वाले परिनिर्वाण पर वक्ताओं ने चर्चा की। इस दौरान मिशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज बौद्ध, गया प्रसाद, राज कुमार तिलक, अमरजीत भारती, बाबूराम बादल, अशोक सुदर्शन, कैलाश भारती, विनोद कुमार सुदर्शन, अतुल बौद्व, रमेश बौद्धा, प्रिय गौतम, कल्लू प्रसाद, राजेंद्र गौतम, कालका प्रसाद शास्त्री, रामराज गौतम, मिथलेस कुमार, शकुंतला बौद्ध ने भी गौतम बुद्ध के जीवन पर रोशनी डाली।


इसके अलावा इंटरनेशनल बौद्ध महासभा ने मुराइनटोला में बुद्ध जयंती मनाई। मन्नीलाल यादव, आरबी सिंह, बीपी मौर्या, रमेश मौर्या, राज कुमार तिलक, बीएल मौर्या, टीएन तिवारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed