{"_id":"6a0619ada1aef022a3085d14","slug":"the-bodies-of-brothers-and-uncle-were-burnt-on-one-pyre-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154750-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक चिता पर जले सगे भाइयों और चाचा के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक चिता पर जले सगे भाइयों और चाचा के शव
विज्ञापन
फोटो-35-लिलंबरपुर गांव पहुंचे सांसद नरेश चंद्र उत्तम। संवाद
अल्लीपुर। कौशाम्बी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाइयों और चाचा के शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजन ने तीनों को मुखाग्नि दी। परिवारों का हाल जानने के लिए सपा सांसद नरेश चंद्र उत्तम के साथ राजस्व टीम पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
मलवां थाना क्षेत्र के कुरूस्तीकलां गांव के मजरा लिलंबरपुर के छविनाथ पटेल और भतीजे अरविंद व दीपनारायण (सगे भाई) सिचौली गांव में रिश्तेदार की शादी में मंगलवार को कौशाम्बी गए थे। लौटते समय कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीनों की मौत हो गई थी। वहीं हुसैनगंज थाने के नबीपुर गांव के कार चालक राजेश कुमार की भी जान चली गई।
हादसे के बाद अरविंद के तीसरे भाई प्रदीप के हैदराबाद से आने का इंतजार किया जा रहा था। उनके पहुंचने के बाद आदमपुर गंगा घाट किनारे तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद गांव में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले और माहौल गमगीन रहा।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर चीखी सहोदरा तो पड़ोसी चोर समझ घर पहुंचे
परिजन ने बताया कि पत्नी सहोदरा पति छविनाथ के बरात से लौटने का इंतजार कर रही थीं। रात करीब 12:30 बजे उन्हें किसी अनजान नंबर से हादसे की सूचना मिली। इस पर वह जोर से चीख पड़ी। बेटा प्रियांशु डर गया। तभी पड़ोसी दौड़ पड़े। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद घर में चोर घुस आए हैं। बाद में सहोदरा ने हादसे की जानकारी दी। अरविंद की पत्नी सुधा भी खबर सुनकर बदहवास हो गईं।