फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Board of Trade and the embattled bullion

उद्योग व्यापार मंडल व सराफों में ठनी

Tue, 12 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The Board of Trade and the embattled bullion
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्षों का पुतला फूं कते सराफा व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे बिंदकी सराफा व्यवसायियों व उद्योग व्यापार मंडल में ठन गई है। सराफा व्यवसायियों ने उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के जिला एवं नगर अध्यक्षों का पुतला फूंककर भड़ास निकाली और बैठक कर कुछ समय के लिए दुकानें खोलने का भी निर्णय लिया।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, नगर अध्यक्ष सुशील उर्फ कल्लू लोहिया आदि पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता कर लगाए गए टैक्स को वैध बताया था। सराफा व्यवसायियों ने सोमवार को अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, कैलाश चंद्र, शकील न्यारिया, गंगेश ओमर, जाहिद खां बन्ने, पियूष आदि के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे में जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, नगर अध्यक्ष सुशील उर्फ कल्लू लोहिया का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके साथ कपड़ा कमेटी के उपाध्यक्ष शोयब खान के अलावा किराना, कबाड़ी, सब्जी आदि के व्यापारी हैं। उधर, पुतला फूंकने पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि बिंदकी सराफा बाजार के अध्यक्ष खुद  दबंग हैं। केंद्र सरकार ने जो नीति अपनाई है वह जनकल्याणकारी होने से बौखला गए हैं। इस कानून के लागू होने से सराफा कारोबारी जनता का शोषण व उनसे धोखाधड़ी नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed