फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The arrested professor made serious allegations against the Vice Chancellor

Fatehpur News: गिरफ्तार प्रोफेसर ने वाइस चांसलर पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 12 Aug 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The arrested professor made serious allegations against the Vice Chancellor
फतेहपुर। धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार हुए शुआटस के प्रोफेसर मोहम्मद इम्तियाज ने वाइस चांसलर आरबी लाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि आरबी लाल स्वयं को बचाकर दूसरे को फंसा रहे हैं। धर्मांतरण से उनका लेना देना नहीं है। वह दूसरे समुदाय में धर्मांतरण क्यों कराएंगे। इस पूरे मामले में स्वतंत्र गवाह शुआटस के पूर्व छात्र दिनेश शुक्ला ने भी पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठाए हैं। आरोप है कि आरबी लाल के इशारे पर ही प्रोफेसर की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस आरबी लाल को बचा रही है।
विज्ञापन


प्रोफेसर इम्तियाज धर्म परिवर्तन मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार को कोतवाली पुलिस और स्वाॅट टीम प्रथम ने लखनऊ के गोमती नगर थानाक्षेत्र के रोहणी अपार्टमेंट से प्रोफेसर इम्तियाज को गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रोफेसर इम्तियाज के खिलाप जिला कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। प्रयागराज नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आरबी लाल, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन विनोद बी लाल समेत 50 से अधिक कर्मचारी धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी बनाए गए हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। वाइस चांसलर समेत कई ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। लेकिन प्रोफेसर इम्तियाज के खिलाफ जिला कोर्ट में हाजिर न होने पर वारंट जारी हुआ था। इसके आधार पर लखनऊ से गुरुवार को डॉक्टर इम्तियाज को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि कोतवाली पुलिस और स्वाॅट टीम ने धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रहे शुआट्स के प्रोफेसर इम्तियाज को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed