फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The administration's attitude towards the triple murder case was not good - Rakesh Tikait

Fatehpur News: तिहरे हत्याकांड में प्रशासन का नहीं रहा अच्छा रवैया- राकेश टिकैत

Thu, 09 Apr 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The administration's attitude towards the triple murder case was not good - Rakesh Tikait
फोटो-20 से 27 तक
विज्ञापन

- पिछले वर्ष हुए तिहरे कांड में अखरी गांव पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले
-पीड़ित परिवार से की मुलाकात, नौकरी व हर संभव मदद का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथगाम। पिछले वर्ष हुए तिहरे हत्याकांड में पीड़ितों को मुआवजा कम मिला है। उनके बच्चों की पढ़ाई व परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का रवैया ठीक नहीं रहा। जो वादा किया गया वह भी प्रशासन की तरफ से पूरा नहीं किया गया। जब तक हंगामा नहीं होता है तब तक प्रशासन कुछ नहीं करता है। यह बातें बुधवार को अखरी गांव पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि कानून में संशोधन होना चाहिए कि जो जिसकी हत्या करता है उसके हिस्से से 50 प्रतिशत संपत्ति आरोपी को मृतक के परिवार को देना होगी, इससे हत्या जैसी वारदात कम हो जाएगी। बताया कि अमेरिका के साथ डील में देश के किसानों व पशुपालकों का अधिक नुकसान होगा। यहां के किसान तबाह हो जाएंगे। कहा कि बेमौसम बारिश हो रही है जिससे किसानों को खासा नुकसान हो रहा है। कहा कि सरकार को चाहिए कि किसानों को मानक के अनुसार नुकसान की भरपाई की जाए।
विज्ञापन

कहा कि इकाई मानकर खेतों का सर्वे कराना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर सर्वे कराने की जानकारी भी दी है। कहा कि ईरान व अमेरिका के बीच युद्ध के चलते गैस, डीजल व अन्य पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं। भारत को ईरान और अमेरिका के बीच में समझौता कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार चाहे तो 15 दिन में चुनाव करा सकती है। वर्तमान में सड़क व स्कूल बन नहीं रहे, विकास पिछड़ रहा है। राकेश टिकैत ने लोगों से अपील की है कि गांव का प्रधान ऐसा चुनो जो शिक्षा, सड़क को बढ़ावा दे। गांव में लाइब्रेरी बने, ऐसे गांव के प्रधान को वोट दीजिए। वहीं, इससे पहले कटोघन टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अखरी गांव में ग्राम प्रधान राम दुलारी के घर पहुंचे। परिवार के विनोद, पप्पू व अभय की सामूहिक हत्या कर दी गई थी। बुधवार को बरसी थी। राकेश टिकैत ने प्रधान, बहू मनीषा व परिवार के अन्य सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रधान की बहू मनीषा सिंह को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए जिलाधिकारी से बात करने की कोशिश की लेकिन मोबाइल पर बात नहीं हो सकी।

गांव में रहकर करना चाहती नौकरी
मंगलवार को किसान नेताओं ने परिवार को जानकारी दी कि मनीषा को मेडिकल कॉलेज में नौकरी दी जाएगी। मनीषा ने फतेहपुर में रहकर नौकरी करने से इन्कार कर दिया। हालांकि बुधवार को जब राकेश टिकैत उनसे मिले तो परिवार के लोगों ने बताया कि घर में ही रहकर नौकरी मिलनी चाहिए। लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी में नौकरी करने में उन्हें आसानी होगी। किसान नेता ने कहा कि वह डीएम से इस विषय में बात की जाएगी।
आरोपी के घर तैनात रही पुलिस
ट्रिपल मर्डर कांड के आरोपी अखरी गांव निवासी मुन्नी सिंह के घर किसी बवाल की आशंका के चलते पुलिस तैनात रही। इसके अलावा गांव में भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

एक माह में मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरेगा संगठन

खागा/हथगाम। अखरी गांव में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के दौरे को लेकर स्थानीय नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। कार्यक्रम को लेकर कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल को तैनात किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि एक महीने के लिए प्रशासन को समय दिया जा रहा है। अगर सभी मांगे पूरी नहीं हुईं तो किसान यूनियन सड़कों पर उतरेगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह एक जुझारू नेता थे। इसलिए उनकी एक मूर्ति गांव में लगनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पवन खटाना, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, और जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल मौजूद रहे।


पप्पू सिंह की पुण्यतिथि पर भंडारे में छका प्रसाद
हथगाम। अखरी गांव में विनोद उर्फ पप्पू सिंह, उनके भाई अनूप सिंह व बेटे अभय प्रताप सिंह की पुण्यतिथि में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यहां हुआ स्वागत
अखिरी गांव जाने से पहले किसान नेता राकेश टिकैत प्रेमनगर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल पाल के घर पर जलपान किया। साथ ही यहां उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वह सुल्तानपुर घोष पहुंचे। यहां नित्या स्वीट हाउस में किसान नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed