{"_id":"58d2c9734f1c1b425c1a3b6b","slug":"the-administration-has-a-waist-on-shutting-slaughter-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूचड़खाने बंद कराने को प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूचड़खाने बंद कराने को प्रशासन ने कसी कमर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चल रहे अवैध बूचड़खानों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शहर के पीरनपुर में आबादी के पीछे चलने वाले बूचड़ खाना स्थल का नगर पालिका की टीम ने निरीक्षण किया। इतना ही नहीं, स्थल के आसपास सशस्त्र पुलिस के साथ सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी घूमते रहे। उधर, डीएम सेल्वा कुमारी चोरी छिपे चलने वाले बूचड़खाने हर हालत में बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
शहर के पीरनपुर मोहल्ले में सरकारी स्कूल के पीछे चबूतरे में एक दशक से बूचड़खाना चल रहा है। मोहल्लावासियों के विरोध के बावजूद प्रशासन इसे बंद कराने में असफल रहा है। यहां पर स्कूल गेट के बाहर तक सुबह मवेशी काटने की गंदगी बिखरी रहती है। इसकी रिपोर्ट स्कूल के शिक्षक उच्चाधिकारियों को दे चुके हैं। प्रदेश की नई सरकार की बूचड़खानों की तरह नजरें टेढ़ी होते ही प्रशासन को बूचड़खाने याद आए हैं।
बुधवार को शहर के पीरनपुर के पीछे संचालित होने वाले बूचड़खाना स्थल का पुलिस ने निरीक्षण किया। इतना ही नहीं देर शाम तक पुलिस कर्मचारी आसपास घूमते दिखे। उधर, नगर पालिका परिषद की टीम ने स्कूल के पीछे जाकर स्थितियों का जायजा लिया। ईओ रश्मि भारती ने बताया कि मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर शहर क्षेत्र में मवेशियों का वध नहीं होने पाएगा।