फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The accused handle advanced mobile towers Lutkand

लूटपाट करने वाले गिरोह का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया

Thu, 30 Apr 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
The accused handle advanced mobile towers Lutkand

मोबाइल टावर आपरेटरों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी तादाद में बैट्रियां बरामद की है। शातिर लूट के माल को दुकानों पर बेेच देते थे। गोरखधंधे में शामिल दुकानदार भी कार्रवाई की जद में आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो समेत तमंचे व कारतूस बरामद किए। एसपी ने बताया कि चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सालिग राम वर्मा ने बताया कि जिले में सालभर के भीतर करीब डेढ़ दर्जन मोबाइल टावरों में लूट की घटनाएं हुई हैं। गिरोह पुलिस के  लिए सिरदर्द बना था। सीओ थरियांव वंदना सिंह समेत कई थानों की टीम गिरोह की पड़ताल में जुटी थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात गाजीपुर पुलिस को बदमाशों की लोकेशन मिली। फुलवामऊ थाना क्षेत्र के पास पुलिस टीम ने बदमाश जानी यादव ऊर्फ शिवसागर सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी मुसईपुर थाना थरियांव, सुरेंद्र सिंह ऊर्फ छोटू पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी नरौली कोतवाली खागा, डा. अनिल सिंह यादव पुत्र ऊदल सिंह निवासी मुसईपुर थरियांव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पंकज सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी हंसवा थाना थरियांव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कई अड्डों में छापेमारी की। जहां से करीब तीन लाख कीमत की 27 बैट्रियां बरामद की। शातिरों के पास एक बोलेरो भी मिली है। बोलेरो में ही लूट का माल लेकर अपने चिह्नित दुकानदारों को बेचने जाते थे। एसपी ने बताया कि शहर के देवीगंज, पीरनपुर, गाजीपुर, कौशांबी जिले के कई दुकानदारों के पास बैट्रियां बरामद हुई हैं। इनकी पड़ताल की जा रही है। चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदारों  के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed