फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ten injured in accident on highway

हाईवे पर हादसों में दस घायल

Mon, 01 Aug 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 Ten injured in accident on highway
कल्यानपुर हाइवे पर ट्रक से टकराई इनोवा। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर रविवार को दो सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है, इनमें बड़ा मामला कानपुर के बारातियों की इनोवा ट्रक से टकराने का रहा। दूल्हा-दुल्हन भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन



कानपुर नगर बाबूपुरवा बाकरगंज निवासी जमालुद्ीन उर्फ टिक्कू की बारात हंसवा कस्बा में शहनूर के घर आई थी। बारात विदाई के बाद दूल्हा जमीलु्द्दीन टिक्कू दूल्हन सबा बेगम व रिश्तेदार  सोनू की पत्नी नेहा, मोहम्मद सलीम पत्नी शाहजहां, बाबू की बेटी अदीबा (16), बबलू की पत्नी शाहीन, पीर मोहम्मद की पत्नी शकीरुन निशां, शहनील, शैला वापस इनोवा से कानपुर लौट रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी हाईवे पर रविवार शाम ट्रक ने इनोवा में टक्कर मार दी। हादसे में सवार सभी लोग घायल हो गए। इसमें आबिदा की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने हैलट रेफर किया है।
विज्ञापन



उधर, थरियांव थाना के हंसवा मोड़ पर कानपुर की ओर से आई क्वालिस से बाइक सवार और साइकिल सवार टकराकर घायल हो गए। बाइक में शहर के गड़रियनपुरवा निवासी पृथ्वीराज और थरियांव थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर घूरी निवासी अशोक का बेटा रवि रहे। दोनों एक बाइक से शहर आ रहे थे। इसी दौरान हंसवा मोड़ पर इलाकाई साइकिल सवार लुढ़की सब्जी लादकर पहुंचा था। दोनों क्वालिस से टकरा गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एसआई सुभाष सिंह ने बताया कि क्वालिस सवार कानपुर शहर के अंबर त्रिपाठी और चालक राजकुमार रहे हैं। अंबर त्रिपाठी ने खुद को सपा महासचिव बताया है। वे वरीक्षा समारोह में शामिल होने इलाहाबाद जा रहे थे। पुलिस ने इनका वाहन खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed