फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tempo reflex , student's death

टेंपो पलटा, छात्र की मौत

Thu, 29 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tempo reflex , student's death

सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में सवारियों

विज्ञापन
से भरा टेंपो पलट गया। टेंपो में दबकर इंटर के छात्र की मौत हो गई, जबकि कई लोग चुटहिल हो गए। बेटे की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थरियांव थाना क्षेत्र से सवारियां भरकर एक टेंपो शहर की ओर आ रहा था। लोधीगंज इलाके में हाइवे की ओर जा रहे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

टेंपो में सवार अश्वनी कुमार मौर्या (17) पुत्र रामनरेश निवासी फरीदपुर उसरैना थाना थरियांव टेंपो के नीचे दब गया। हादसा होता देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किशोर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टेंपो सवार आधा दर्जन लोग भी चुटहिल हो गए। किशोर की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा सरला देवी इंटर कालेज थरियांव में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह सुबह घरवालों को बिना बताये ही निकल गया था। वह क्या करने शहर जा रहा था, इसकी भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed