{"_id":"56eb03844f1c1b56258b49f8","slug":"tempo-in-truck-collision-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" टेंपो-ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो-ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल मां व बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के मुगलरोड हाईवे पर गुरुवार को टेंपो व ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक चौकीदार और दूसरा वृद्ध है। घायलों का सीएचसी व निजी नर्सिंग होम में इलाज किया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो कई बार पलटने के बाद खड्ड में जा गिरा।
विज्ञापन
गुरुवार को जहानाबाद से सवारियां भरकर एक टेंपो बिंदकी आ रहा था। मुगलरोड हाईवे पर फुटहा पुल के पास जहानाबाद की ओर जा रहे ट्रक से इसकी भिड़ंत हो गई। चीख-पुकार व मदद की गुहार सुन राहगीर और आसपास के लोग दौड़ पड़े। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को फोन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची तब तक टेंपो में सवार बकेवर थाने के चौकीदार सुनील कुमार(40) निवासी गांव पतारी की हालत चिंताजनक थी। बकेवर कस्बे के निवासी केशन कुमार की पत्नी राधा व उसकी पुत्री पूजा, गांव भुलभुलियापुर निवासी सीताराम, बउरा का डेरा, बिंदकी निवासी रामसनेही की पत्नी राजरानी, नगर के मोहल्ला जहानपुर बड़ा कुंआ निवासी वृद्ध अब्दुल रहमान, जहानाबाद थाना क्षेत्र गांव धनसेनपुर निवासी छेदालाल को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
इधर, टेंपो से भिड़ंत के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो कई बार पलटने के बाद खड्ड में जा गिरा। सीएचसी में इलाज के दौरान चौकीदार सुनील कुमार, छेदालाल व वृद्ध अब्दुल रहमान की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में चौकीदार सुनील कुमार व अब्दुल रहमान की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। एसओ का कहना है कि घटनास्थल पर टेंपो चालक नहीं मिला, लगता है वह भी भाग गया।