फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager threatened to kill after rape

Fatehpur News: दुष्कर्म के बाद किशोरी को जान से मारने की दी धमकी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Tue, 23 May 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 23 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager threatened to kill after rape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के बाद किशोरी को आरोपी ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर धाता पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (14) घर से 31 मार्च को किसी काम से खेत गई थी। वहां कस्बा निवासी पवन किशोरी को झाड़ियों के पीछे घसीट ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घर लौटकर परिजनों से आपबीती बताई। उसे लेकर पिता थाने गया। पिता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की और टरकाती रही। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच विवेचक को सौंपी गई है।
विज्ञापन


नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में चार पर मुकदमा
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर असोथर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना 24 फरवरी 2023 की है। असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एफआईआर में बताया कि उसकी 13 साल की पुत्री खेत गई थी। वहां गांव के बड़कू ने पुत्री को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पुत्री के कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। बड़कू पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। किसी तरह पुत्री घर पहुंची। वह पुत्री को लेकर बड़कू के घर शिकायत करने पहुंची। इस पर बड़कू की मां, पिता, बहन भड़क उठीं। उसे और पुत्री को गालियां दीं। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed