{"_id":"642881c59c057d0068066214","slug":"teenager-raped-on-the-pretext-of-marriage-got-abortion-fatehpur-news-c-12-1-157974-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात कराया
विज्ञापन
- एसपी के आदेश पर आरोपी पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी, पाक्सो, दुष्कर्म, गर्भपात की धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अंकित विश्वकर्मा ने उसे किशोरावस्था में प्रेम जाल में फंसाया था। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। वह गर्भवती हो गई। तभी बहलाफुसला कर गर्भपात करा दिया।
बालिग होने पर उसने शादी का प्रस्ताव रखा। अंकित ने शादी से इन्कार कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -
पिटाई से महिला का गर्भपात
फतेहपुर। पिटाई से महिला का गर्भपात होने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किशनपुर थाने के संगोलीपुर निवासी चंद्रसेन की पत्नी पुष्पा देवी का आरोप है कि गांव के प्रमोद कुमार निषाद, राहुल निषाद, अजय पाल निषाद ने 28 जुलाई को पानी भरने के विवाद में मारापीटा था। पिटाई से चार माह का गर्भपात हो गया। संवाद