फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager killed after killing her girlfriend for pressuring her to marry

Fatehpur News: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्या के बाद किशोरी की ली जान

Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed after killing her girlfriend for pressuring her to marry
फोटो
विज्ञापन

28- पुलिस लाइन में हत्यारोपी दिवांशू उर्फ दीशू को लेकर जाती पुलिस
36- किशोरी का शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की लगी भीड़
41- खागा कोतवाली में घटना की जांच को पहुंचे एडीजी व आईजी
शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्या के बाद किशोरी की ली जान
- एक दूसरे के चरित्र पर सवाल खड़े करने पर हुई थी तकरार
- रिश्ते में बहनों की हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, आरोपी को जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कटोघन पेट्रोल टंकी के पास रिश्ते में बहनों की नृशंस हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। कौशांबी निवासी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमी युगल के एक दूसरे के चरित्र पर शक करने लगे थे। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी कहासुनी के दौरान पहले प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी। बीच-बचाव में आई प्रेमिका की रिश्ते में बहन को मारकर भाग निकला था।
पुलिस टीमों नें कौशांबी जिल के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इमामअली का चक मजरे अलीपुर जीता निवासी दिवांशू उर्फ दीशू (23) को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल से दिवांशू का प्रेम प्रसंग सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय स्वजातीय युवती के साथ था। इसकी जानकारी युवती की भाभी को भी थी। युवती त्वचा संबंधी बीमारी से ग्रसित थी। उसकी बीमारी शादी में अड़चन थी। परिवार की महिला सदस्य चाहती कि कि युवक से उसकी शादी हो जाए। दोनों शादी के लिए तैयार भी थे। शादी के लिए कुछ दिनों से युवती दिवांशू पर दबाव बना रही थी। दिवांशू को आशंका थी कि युवती उसके अलावा किसी और से भी बातचीत करती है। इसी तरह से युवती को भी शंका थी कि दिवांशू कहीं और बातचीत करता है। दिवांशू और युवती के बीच एक जून को बातचीत हुई। युवती ने खागा में रिश्तेदार के घर तिलक में जाने की बात कही। वहां दिवांशू ने आने की बात कही। दिवांशू बाइक से रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर समारोह स्थल पहुंचा। उसने फोन कर युवती को बुलाया। रात होने के कारण युवती रिश्ते में बहन (16) को अपने साथ ले लिया। दिवांशू ने किशोरी को लेकर आने से मना भी किया, लेकिन युवती नहीं मानी। दिवांशू दोनों को ढाबे में खाना और आइसक्रीम खिलाने के बहाने बाइक से कटोघन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। घटनास्थल से कुछ दूर पहले बाइक रोक दी और किशोरी को रुकने को कहा। युवती को अपने साथ तालाब किनारे ले गया और बातचीत करने लगा। दोनों के बीच शादी की बात को लेकर बहस शुरू हो गई। गुस्से में युवती ने दिवांशू को गाली गलौज कर दी। दिवांशू ने थप्पड़ मारा तो युवती जमीन पर गिर गई। गला दबाकर ईंट से उसका सिर, चेहरा कूंच डाला। शोर सुनकर किशोरी दौड़कर पहुंची। बीच-बचाव का प्रयास किया। दिवांशू ने किशोरी को चश्मदीद गवाह मानकर उसकी भी गला दबाकर व ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। दोनों के शव एक दूसरे के ऊपर रखे और झाड़ियों के अंदर छिपाकर भाग निकला। टीमों ने शनिवार दोपहर बुदवन से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

----
साइड स्टोरी
दोस्त के मोबाइल से की एक काल के जरिये कातिल तक पहुंची पुलिस
- भाभी के मोबाइल से बातचीत करती थी युवती
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 12 चोट, दुष्कर्म की आशंका पर बनाई स्लाइड
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा(फतेहपुर)। हत्याकांड में पुलिस हत्यारोपी तक एक फोन कॉल के जरिए पहुंची है। आरोपी युवती को रास्ते से हटाने का पहले से मन बना चुका था। इसी वजह से उसने दोस्त के मोबाइल से मृतका के भाभी वाले नंबर पर फोन किया था। हत्या के बाद मृतका का कीपैड फोन भी साथ ले गया था और कहीं रास्ते में फेंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों को 12 से अधिक गंभीर चोट आई हैं। चेहरे और सिर की चोट आने से अधिक रक्तस्त्राव से दोनों की मौत होना आया है। दुष्कर्म की आशंका पर डॉक्टर ने स्लाइड तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी का हत्यारोपी दिवांशू काफी दिनों से मनमुटाव के चलते युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसी वजह से उसने किशोरी को साथ लाने से मना किया था। योजना के तहत ही दोस्त विमल के मोबाइल से मृतका के भाभी के नंबर पर फोन किया था। युवती भी भाभी का मोबाइल लेकर घर से निकली थी। हत्या के बाद मृतका का कीपैड मोबाइल ले गया, लेकिन उसकी भाभी का एंड्रायड मोबाइल छोड़ गया था। मृतका के पास मिले एंड्रायड मोबाइल का लॉक भी पुलिस के सामने भाभी ने खोला। पुलिस ने एंड्रायड मोबाइल का सीडीआर निकाला। सीडीआर में अंतिम काल विमल की निकली। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर विमल को उठाया। विमल ने कबूला कि दिवांशू ने उसके फोन से अपनी प्रेमिका से बातचीत की थी। पुलिस सीधे दिवांशू तक पहुंच गई। पुलिस की पोस्टमार्टम कार्रवाई रात तीन बजे से सुबह नौ बजे तक चली। महिला समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे भी कराया गया। सिर और चेहरे में वजनी वस्तु से करीब 12 से अधिक चोट के निशान पाए गए हैं। दोनों के दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। पुलिस ने दिवांशू समेत दो संदिग्धों का मेडिकल परीक्षण में सैंपल लिया है। दोनों के चेहरे ताबड़तोड़ ईंट से प्रहार और धूप के कारण काले पड़ने की बात सामने आई है।
---------
इनसेट-
हत्यारोपी ने कहानियां गढ़कर पुलिस को भटकाया
खागा। पुलिस हिरासत में आने के बाद दिवांशू ने पुलिस को कई तरह के बयान दिए और कहानियां बताई। पुलिस को खासा परेशान होना पड़ा। पकड़े जाने के बाद हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बोला कि घटना में शामिल जरूर है लेकिन हत्या में उसके साथ चार साथी शामिल हैं। एक सफेद रंग की बोलेरो का प्रयोग किया है। सख्ती से पूछताछ में वह अपने साथियों का नाम नहीं बता सका। दूसरी कहानी उसने बताई कि हत्या में 26 वर्षीय युवती का बड़ा भाई शामिल था। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने भाई के फोन की लोकेशन निकाली और आयोजन स्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। पता चला कि युवती का भाई पूरी रात आयोजन स्थल पर ही मौजूद था, जिससे दिवांशू की यह कहानी गलत साबित हो गई। तीसरी कहानी बताई कि हत्या में युवती की भाभी का हाथ है। दिवांशू ने बताया कि उसकी कुछ दिनों से युवती की भाभी से बातचीत होने लगी थी। भाभी ने ही युवती को रास्ते से हटाने के लिए उसे उकसाया था। प्रमाण के तौर पर उसने अपने फोन से भाभी के फोन पर किए वीडियो कॉल भी दिखाए। पुलिस ने भाभी को भी पूछताछ के लिए बुलाया। उसके बाद थाने के अंदर ही भाभी और दिवांशू के बीच झड़प हुई। जांच में यह कहानी भी गलत निकली। परिवार को भी पुलिस की जांच के दायरे गुजरना पड़ा। भाई और भाभी को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठाया। भाई के कपड़े उतराकर फील्ड यूनिट को जांच के लिए भेजा। भाभी से भी सघन पूछताछ का दौर चला। हत्यारोपी बोला कि उसे किशोरी की हत्या का पछतावा है। किशोरी की हत्या हालातों के चलते हुई है। हत्यारोपी बीए फाइनल का छात्र है।
---------------
इनसेट
फुटेज और बिजली खंभे के पास दिखा था आरोपी
तिलक समारोह से गायब युवती व किशोरी को लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि गांव के एक व्यक्ति ने युवती और किशोरी को एक युवक के साथ आयोजन स्थल के नजदीक बिजली के खंभे के पास बातचीत करते देखा था। इसके साथ ही पुलिस ने खागा कस्बे के किशनपुर रोड, जीटी रोड पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें दिवांशू तेज रफ्तार में बाइक से दोनों को साथ लेकर जाता दिखा है। पुलिस की जांच में दिवांशू कई लड़कियों से बातचीत करने का खुलासा हुआ। उसके मोबाइल में एक सैकड़ा से अधिक अश्लील वीडियो मिले। उसके अंदर एक तरह की दुष्प्रवृत्ति थी। इतना ही नहीं हत्या के बाद दिवांशू अपनी मोटरसाइकिल से कटोघन टोल प्लाजा के रास्ते से गांव पहुंचा और अपने भाई को हत्या की बात बताई। रात में ही उसके परिवार के लोगों को यह बात पता चल गई।
------------------------

किशोरी का शव पहुंचा गांव तो नम हुई आंखें
- पुलिस के साये में गंगा घाट किनारे हुआ अंतिम संस्कार
- एसपी, एएसपी डाले रहे डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। दोहरे हत्याकांड में बेकसूर किशोरी की मौत से सभी के होश उड़े दिखे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को किशोरी का शव गांव पहुंचा। वहां भीड़ लग गई। महिलाएं फूट-फूटकर रोई तो वहां मौजूद गांव के लोगों की आंख नम हो गईं। पुलिस मौजूदगी के बीच शव को एम्बुलेंस से गंगा घाट ले जाया गया। वहां अंतिम संस्कार हुआ। सुल्तानपुर घोष की युवती का शव पहले गांव पहुंचा। पुलिस मौजूदगी में परिजन उसे गंगा घाट किनारे ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हत्याकांड को लेकर गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। शव आने के बाद भीड़ जुट गई। यहां सीओ खागा डीसी मिश्र, एसओ थरियांव, इंस्पेक्टर किशनपुर, पीएसी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और पुलिस व्यवस्था के बीच ही तुरंत शव को गांव से अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले जाया गया। वहीं संवेदनशील दोहरे हत्याकांड को लेकर शुक्रवार रात से पुलिस महकमे के आला अधिकारी खागा कोतवाली और घटनास्थल पहुंचे। प्रयागराज एडीजी जोन भानू भाष्कर, आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय, डीएम श्रुति, एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी विजयशंकर मिश्र मौजूद रहे। शासन स्तर से भी घटना की जानकारी ली गई और तुरंत खुलासे के निर्देश दिए गए। एसपी राजेश कुमार सिंह ने खागा में ही कैंप किया और पूरी रात खागा में रहे। शनिवार को करीब चार बजे मुख्यालय रवाना हुए।
खुलासे में इंस्पेक्टर खागा एके चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एसएसआई विवेक यादव, एसआई अखिलेश यादव, एसआई राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, आरक्षी रामकुमार, भूपेंद्र, राकेश, रोहित यादव, प्रवेश यादव, संदीप कुमार, जीतेश कुमार, महिला आरक्षी नीलम सिंह, सौम्या जी अग्रहरि, पल्लवी सिंह, अनामिका सिंह और सर्विलांस प्रभारी विनोद कुमार सिंह, आरक्षी अजय पटेल, सनत पटेल, अंकूश बाबू, शिवसुंदर, स्वाट टीम प्रथम प्रभारी अनिरुद्ध कुमार दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed