फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teen eight months pregnant due to rape, threatened to make video viral

Fatehpur News: दुष्कर्म से किशोरी आठ माह की गर्भवती, वीडियो वायरल करने की धमकी दी

Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teen eight months pregnant due to rape, threatened to make video viral
फतेहपुर। दुष्कर्म के बाद किशोरी आठ माह की गर्भवती हो गई। विरोध करने पर किशोरी को आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे डाली। मामले में पुलिस ने युवक और पड़ोसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने एफआईआर में बताया कि वह 25 अक्तूबर 2022 को पड़ोसी रीना के घर गई थी। उसके घर में गांव का अभिषेक पहले से मौजूद था। उसे रीना घर के अंदर बंद कर बाहर चली गई। अकेला पाकर अभिषेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर रीना घर आई। उसकी अभिषेक से शादी कराने का आश्वासन देकर समझाया। शादी का भरोसा देकर अभिषेक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वह कुछ माह पहले गर्भवती हो गई। उसने अभिषेक पर शादी करने का दबाव बनाया। अभिषेक ने शादी से इन्कार कर दिया। शिकायत करने पर सोशल मीडिया में उसका अश्लील वीडियो डालकर बदनाम करने की धमकी दी है। उसने अभिषेक के मां और पिता से शिकायत की। उन लोगों ने गालीगलौज और मारपीट की। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मेडिकल परीक्षण में किशोरी करीब आठ माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed