फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teacher Asiya Farooqui gets Mission Shakti Award

शिक्षक आसिया फारुकी को मिला मिशन शक्ति अवार्ड

Sat, 21 Aug 2021 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher Asiya Farooqui gets Mission Shakti Award
प्रदेश की राज्यपाल और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला रमन से सम्मान लेती प्राथमिक विद्यालय अस्ती ? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापक आसिया फारुकी को मिशन शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संयुक्त रूप से अवार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश हर जिले से एक महिला का मिशन शक्ति अवार्ड के लिए चयन किया गया है। इनमें परिषदीय स्कूलों की चार शिक्षक शामिल हैं। आसिया फारुकी को इस सम्मान में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय वित्तमंत्री ने संयुक्त रूप से प्रशस्तिपत्र के साथ बैग में लाल रंग का शाल, एंड्रायड फोन, एक पैकिंग में इत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति का अवार्ड आसिया फारुकी को मिलने से जिले के बेसिक शिक्षा विभाग का गौरव बढ़ा है। जिलेभर के शिक्षकों का अस्ती स्कूल की इस शिक्षका को बधाई देने का सिलसिला जारी है। सम्मान मिलने प्रधानाध्यापक आसिया फारुकी ने बताया कि देश प्रदेश की महान विभूतियों के हाथ से सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। वे अब और उत्साह के साथ समाज सेवा से जुड़े कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed