फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tea vendor cyber criminal defrauded an acquaintance of Rs 2.22 lakh

Fatehpur News: चाय वाले साइबर अपराधी ने परिचित को 2.22 लाख की चपत लगाई

Sun, 01 Sep 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tea vendor cyber criminal defrauded an acquaintance of Rs 2.22 lakh
फतेहपुर। नवीन मार्केट जयपुरिया स्कूल के सामने चाय बेचने वाला अजय गुप्ता साइबर अपराधी निकला है। उसने कृषि विभाग में तैनात परिचित संविदा कर्मी के खाते में धोखाधड़ी के दो लाख 22 हजार रुपये डलवाकर निकाल लिए। शिकायत के बाद कर्मी का खाता होल्ड और माइनस में चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कृष्णबिहारी नगर निवासी विवेक द्विवेदी कृषि विभाग में संविदा पद पर कार्यरत है। वह कार्यालय से नवीन मार्केट में चाय पे चर्चा नामक दुकान पर अक्सर चाय पीने जाता था। दुकानदार पक्का तालाब निवासी अजय गुप्ता है। दोनों के बीच जान पहचान हो गई थी। संविदा कर्मी ने बताया कि 17 मई को अजय गुप्ता ने कहा कि उसने एक प्लाॅट बिकवाया है। उसका कमीशन अपने खाते में डलवा ले। झांसे में कर्मी ने अपने बैंक खाते का नंबर दिया। खाते में एक लाख 58 हजार 600 रुपये आए। उसका डेबिट कार्ड लेेकर अजय ने रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद 29 मई को अजय गुप्ता ने उसके सेलरी खाते में यूपीआई से 64 हजार रुपये भेजा। वह रुपये भी डेबिट कार्ड लेकर अजय ने निकाल लिया। इसके बाद उसके दोनों बैंक खाते होल्ड हो गए। खाते में दोनों ट्रांजक्शन की रकम दो लाख 22 हजार माइनस हो गई। पूछने पर अजय ने टरका दिया और बोला कि उसके खाते में माइनस का 52 लाख रुपये दिख रहा है। बैंक की तकनीकी खामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से पता लगा कि ये रुपये साइबर धोखाधड़ी के हैं। साइबर थाना पुलिस ने अजय गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर अपराध निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रांत से मोबाइल फोन पर डरा धमकाकर, ट्रेडिंग आदि लुभावने ऑफर देकर लोगों का रुपये परिचित के खाताधारकों के खाते में डलवाते हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। इस मामले में और भी लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपी से साइबर अपराध में प्रयुक्त एंड्रायड मोबाइल व 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

----------
पांच राज्यों में चाय वाले के खिलाफ शिकायत
पुलिस की जांच में अजय गुप्ता पर करीब 10 लाख 50 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन व डिपाजिट होने का मामला सामने आया है। उसके खिलाफ पांच राज्यों में शिकायत व एफआईआर दर्ज मिली हैं। इनमें संविदा कर्मी के मुकदमे के अलावा एक और शिकायत आई है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम, तेलंगाना के संगारेड्डी जहीराबाद टाउन में मुकदमा व एक शिकायत, कर्नाटक के बंगलूरू शहर में शिकायत, पंजाब के भटिंडा में शिकायत सामने आई है।

--------------

ठगी के छह हजार 798 रुपये वापस हुए
फतेहपुर। शहर के दक्षिणी गौतम नगर नाथपुरी काॅलोनी निवासी शिवकुमार सिंह को साइबर अपराधी ने फोन कर खाते से 6798 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। साइबर क्राइम टीम ने जांच के बाद रुपये वापस कराए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed