फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Target being met by Hathgam farmers at Bamharauli Purchase Center

बम्हरौली खरीद केंद्र में हथगाम के किसानों से पूरा किया जा रहा लक्ष्य

Wed, 16 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Target being met by Hathgam farmers at Bamharauli Purchase Center
धाता क्षेत्र के बम्हरौली क्रय केंद्र में 60 किमी दूर के किसानों की धान खरीद पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हथगाम क्षेत्र के किसानों का धान खरीद कर क्रय केंद्र के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि बम्हरौली के किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र में खरीद नहीं की जाती है। सिर्फ बैनर लगा दिया गया है। इसकी शिकायत किसानों ने डीएम संजीव सिंह से की है।
विज्ञापन

किसान काशीप्रसाद उपाध्याय व श्याम सुंदर पांडेय ने कहा कि बम्हरौली में पीसीयू संस्था का क्रय केंद्र बनाया गया है। यहां किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। धाता से 60 किमी दूर हथगाम क्षेत्र के किसानों के धान की खरीद दिखाई जा रही है। जबकि हथगाम में खुद धान खरीद केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खागा तहसील में सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं। हथगाम से धाता क्रय केंद्र में धान लाने वाले किसानों को 50 रुपये क्विंटल से अधिक का किराया लगेगा। धान खरीद के नाम पर केंद्र प्रभारी व विभागीय अधिकारी खेल कर रहे हैं।
हथगाम के इशहाकपुर, रहिमापुर, बंदीपुर, हथगाम टाउन, रज्जूपुर, कुल्हडिय़ा और सदर तहसील के नरैनी, अकबरपुर के किसानों के धान खरीदे जाने की ऑनलाइन सूची दिख रही है।
जबकि यहां के किसान क्रय केंद्र में धान बेचने नहीं आए हैं। केंद्र प्रभारी ने इन किसानों के दस्तावेज लेकर खरीद चढ़ा दी है। किसान काशीप्रसाद उपाध्याय ने कहा कि इन किसानों की जांच कराई जाए कि क्रय केंद्र में धान लेकर गए हैं कि नहीं।

बम्हरौली क्रय केंद्र में खरीदे गए धान की सूची निकाल कर जांच की जाएगी। केंद्र प्रभारी की कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं। क्रय केंद्र को बंद करा दिया जाएगा। धान खरीद की जांच में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रमेश श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed