फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tanker carrying crude oil collides with trailer, highway jammed

Fatehpur News: ट्रेलर में क्रूड ऑयल भरा टैंकर टकराया, हाईवे जाम

Fri, 10 Jan 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tanker carrying crude oil collides with trailer, highway jammed
हाईवे पर भिड़े वाहन।  - फोटो : संवाद
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्रूड ऑयल लदा टैंकर आगे जा रहे ट्रेलर के अचानक मुड़ने पर पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने हाईवे से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया है। हादसे में घायल टैंकर चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार प्रांत का सरवर टैंकर चालक है। टैंकर में मध्यप्रदेश के मुरैना से क्रूड ऑयल लादकर वाराणसी जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर पॉलिटेक्निक के पास आगे जा रहा सफेद सीमेंट लादे ट्रेलर अचानक सनगांव की ओर मुड गया।
विज्ञापन

इससे अनियंत्रित टैंकर पीछे से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रेलर पलट गया। सीमेंट फैलने से हाईवे पर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर में तेल लदा होने की सूचना पर दमकल पहुंची। दमकल ने आग की आशंका पर फोम डाला। इसके बाद टैंकर को दूर खड़ा कराया। ट्रेलर हटवाने के बाद करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

हादसे में घायल टैंकर चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि हादसे में किसी तरह अनहोनी नहीं हुई है। घायल चालक उपचाररत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed