Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Take action against underage drivers by running a campaign

Fatehpur News: नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई

Tue, 24 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Take action against underage drivers by running a campaign
फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गॉंधी सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीडीओ पवन कुमार मीना ने की। इस दौरान उन्होंने पिछली बैठक मे दिये गए निर्देश के अनुपालन आख्या की समीक्षा की। साथ ही संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। बिना फिटनेस के स्कूली वाहन का संचालन किसी भी दशा में न होने पाए, इसका पुलिस विभाग व एआरटीओ का विशेष ध्यान रखे। गंभीर दुर्घटना वाले वाहन चालकों व जिस दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही से किसी की मौत हुई हो, उन पर एआरटीओ नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सीओ, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, बीएसए, टीएसआई यातायात, एनएचआई, समिति के सदस्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article