फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Suspicion deepens on friends, clothes found hidden in bushes two kilometers away

Fatehpur News: दोस्तों पर संदेह गहराया, दो किमी दूर झाड़ियों में छिपे कपड़े मिले

Fri, 29 May 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Suspicion deepens on friends, clothes found hidden in bushes two kilometers away
फाइल फोटो-33-आदित्य। स्रोत: परिजन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के गांव सरौली निवासी आदित्य तिवारी (14) के यमुना नदी से शव मिलने के मामले में पुलिस का शक उसके दोस्तों पर गहराता जा रहा है। दोस्तों की निशानदेही पर पुलिस ने आदित्य के छिपाए गए कपड़े बरामद किए हैं। इससे पहले उसका मोबाइल भी मिला था। इससे संदेह और बढ़ गया है।
विज्ञापन

गांव सरौली निवासी रमाकांत का पुत्र आदित्य मंगलवार सुबह घर से गांव के तीन दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। तीनों दोस्त लौट आए लेकिन आदित्य घर नहीं पहुंचा। परिजन की ओर से पूछताछ किए जाने पर दोस्तों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बुधवार सुबह एकडला घाट पर आदित्य का शव मिलने के बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच पुलिस ने पूछताछ के आधार पर पहोरा गांव के पास झाड़ियों से आदित्य के कपड़े बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आदित्य के लापता होने के बाद तीनों दोस्त उसके कपड़े लेकर घाट से चले गए थे और उन्हें जंगल में फेंक दिया था। एक दोस्त ने आदित्य का मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर रखा था जिसे बाद में जंगल में छिपा दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। किसी की भी संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।




दोस्ती से मना करते थे परिजन

आदित्य के ताऊ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि परिजन उसे अक्सर दोस्तों के साथ जाने से मना करते थे लेकिन वह उनकी बात नहीं मानता था। उन्होंने कहा कि काश उसने बात मान ली होती तो यह घटना न होती। उनका दावा है कि आदित्य को तैरना नहीं आता था और उसे जानकर गहरे पानी में डुबोया गया है।

फाइल फोटो-33-आदित्य। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-33-आदित्य। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed