फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Surraf accused in Saraf murder case

सरेंडर की फिराक में सराफ हत्याकांड के आरोपी

Wed, 11 Nov 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Surraf accused in Saraf murder case
थरियांव थाना क्षेत्र हाइवे पर सराफ हत्याकांड के मामले में फरार आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में हैं। पुलिस ने इधर कुर्की की कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के घर में पुलिस गुरुवार को कुर्की का नोटिस चस्पा करेगी। पुलिस ने एक पखवारे पहले फरार आरोपियों का गैरजमानतीय वारंट कोर्ट से लिया था।
थरियांव थाने के मलांव गांव निवासी रामजीत मौर्या 18 अक्तूबर की शाम चकीवा स्थित सराफे की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनकी रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

हत्याकांड की जांच में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले में तीन आरोपियों के शामिल होने का खुलासा हुआ था। नौबस्ता निवासी राजन लोधी, सनगांव प्रधान पुत्र मोईन खान और खखरेरू के अकबर को पुलिस ने फरार घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के तमाम कोशिश के बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जा सके। आरोपियों के परिजनों को भी पुलिस संरक्षण देने के आरोप में जेल भेज चुकी थी। मामले में कोर्ट से पुलिस ने एक पखवारे पहले आरोपियों का गैरजमानतीय वांरट लिया था। उसके बाद भी आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया।
अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी की है। कुर्की का नोटिस गुरुवार को आरोपियों के घर में चस्पा करने की कार्रवाई करेगी। यह खबर आरोपियों के परिजनों को लग चुकी है। उनकी ओर से कोर्ट में सरेंडर भी डाला गया है जिससे आरोपियों के हाजिर होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि कोर्ट से कुर्की के लिए धारा 82 के तहत कार्रवाई के आदेश मिल चुके हैं। फरार आरोपियों के घर तामीला कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed