फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Supply stalled for 18 hours in a population of one thousand

Fatehpur News: एक हजार की आबादी में 18 घंटे आपूर्ति रही ठप

Sat, 22 Apr 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 22 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Supply stalled for 18 hours in a population of one thousand
फतेहपुर। उत्तरी गौतम नगर में 18 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से करीब एक हजार की आबादी गर्मी में झुलसकर रह गई। 500 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से यह समस्या पैदा हुई। मोहल्लेवासियों के विरोध के बाद बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर रखवाकर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

उत्तरी गौतम नगर मोहल्ले में मदर सुहाग इंटर काॅलेज के पीछे कब्रिस्तान में रखा 500 केवीए का ट्रांसफार्मर 20 अप्रैल की रात आठ बजे जल गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से रातभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। छोटे बच्चों के साथ महिलाओं ने छत पर रात बिताई। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र में पानी की किल्लत रही। लोगों को दूसरे मोहल्लों से पानी लाना पड़ा। बिजली विभाग ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे नया ट्रांसफार्मर रखवाया। ट्रांसफार्मर को दो घंटे तक चार्ज किया गया और फिर दो बजे आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन

उत्तरी गौतम नगर निवासी गौरीशंकर श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत बिजली विभाग में रात में ही कर दी गई थी, लेकिन विभाग की हीलाहवाली के कारण 18 घंटे बिजली संकट रहा। मोहल्ला निवासी अजय कुमार का कहना है कि पूरी रात लोगों ने घरों की छत पर बिताया। सुबह 10 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी देखने पहुंचे। दोपहर 12 बजे ट्रांसफार्मर लाया गया। चार्ज करने के बाद दो बजे आपूर्ति शुरू हुई। मोहल्ले की रहने वाली कुसुम देवी का कहना है कि बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण सुबह घर गृहस्थी के कार्य प्रभावित हुए। जरूरी कामों के लिए पानी दूसरे मोहल्लों से लाना पड़ा। मोहल्ला निवासी दीपशिखा श्रीवास्तव का कहना है कि सुबह तो किसी तरह से पानी के बिना काम चल गया, लेकिन दोपहर में पानी की समस्या हुई। रात में इन्वर्टर बंद हो गया था। ऐसे में दोपहर की गर्मी लोगों को भारी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर होती रही आंखमिचौली
फतेहपुर। गर्मी बढ़ते ही शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हर दिन सुबह से रात तक बिजली कटौती होती है। शुक्रवार को पटेल नगर, आईटीआई, वर्मा चौराहा, सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में सुबह से बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। शाम को 7 बजे बिजली कटौती कर दी गई। लोग घंटों बिजली का इंतजार में चक्कर काटते रहे। बिजली विभाग के रिवैंप योजना के तहत बिजली सुधार के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं। लोड पड़ते ही तार टूट कर गिर जा रहे हैं। बड़ी लाइन में शार्ट सर्किट हो रहे हैं। ये समस्या जर्जर तारों की वजह से है, जो समय रहते नहीं बदले गए हैं। गर्मी में तार टूटने की समस्या बढ़ी, तो अब बदलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed