{"_id":"633f27f863ec756e915ce357","slug":"supply-of-300-villages-stopped-due-to-fault-fatehpur-news-knp721928243","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः फाल्ट से 300 गांवों की आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः फाल्ट से 300 गांवों की आपूर्ति बंद
विज्ञापन
ाजीपुर फीडर की जली मशीन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
असोथर। कस्बा उपकेंद्र के गाजीपुर फीडर की आउटगोइंग मशीन चालू करते वक्त ब्लास्ट हो गया। इससे छह फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इनसे जुड़े करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मशीन चालू करते समय संविदा कर्मी झुलस गया। संविदा कर्मियों ने घायल कर्मी को कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
बुधवार दोपहर 1.30 बजे सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) अजय कुमार गुप्ता गाजीपुर फीडर की मशीन चालू करने गए, तभी मशीन में ब्लास्ट हो गया। इससे उपकेंद्र के असोथर, थरियांव, गाजीपुर, नरैनी, जरौली और घरवासीपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इन फीडरों से करीब 300 गांव को बिजली आपूर्ति होती है।
धमाके की आवाज सुनकर दूसरे एसएसओ अनुज कुमार और अन्य संविदा कर्मी दौड़कर पहुंचे और अजय कुमार को तुरंत नर्सिंग होम ले गए। सूचना पर अवर अभियंता राकेश कुमार व एसडीओ मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी अस्पताल पहुंचे। फिर, उपकेंद्र की मशीनों को सही कराने के लिए मैकेनिक से फोन पर संपर्क किया, लेकिन देर शाम तक मशीन सही करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इससे उपकेंद्र के जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
गाजीपुर फीडर की आउटगोइंग मशीन में फाल्ट से झुलसे एसएसओ को लेकर संविदा कर्मियों में आक्रोश है। सभी कर्मियों ने काम करने से मना कर दिया। कहा कि जर्जर मशीनों को सही कराने और संविदा कर्मियों को एसआई कार्ड बनाए जाने पर ही काम किया जाएगा। ओरियंट कंपनी के मैनेजर को बुलाए जाने की मांग की।
एसडीओ मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी ने कहा कि ओरियंट कंपनी से उपकरण दिलाने के लिए लिखापढ़ी की जाएगी। इस दौरान जगदीश विश्वकर्मा, विनोद कुमार, अरुण कुमार, अश्वनी कुमार, बच्छराज, कमल गुप्ता, कुलदीप यादव, रवि, लालू, अनुज कुमार, अरविंद कुमार, अजय कुमार, गुड्डू सिंह मौजूद रहे।

नर्सिंग होम में भर्ती एसएसओ अजय कुमार गुप्ता। संवाद- फोटो : FATEHPUR

नर्सिंग होम के बाहर खड़े एसएसओ व लाइनमैन से बात करते अवर अभियंता। संवाद- फोटो : FATEHPUR