फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Supervisor suspended for taking Rs 600 for distribution of Panjiri

Fatehpur News: पंजीरी वितरण में छह सौ रुपये लेने पर सुपरवाइजर निलंबित

Sat, 08 Nov 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Supervisor suspended for taking Rs 600 for distribution of Panjiri
फतेहपुर। हथगाम ब्लॉक में पंजीरी और अन्य सामग्री वितरण के दौरान वसूली का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सुपरवाइजर शिवकन्या देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें सुल्तानपुर कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि सुपरवाइजर ने रजिस्टर में पंजीरी वितरण का दो माह का बकाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बताया और कुल छह सौ रुपये वसूल किए। तय तीन सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से कार्यकर्ता ने दो-दो सौ के तीन नोट सुपरवाइजर को थमा दिए।
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड हुआ और वायरल होते ही अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने बताया कि सुपरवाइजर शिवकन्या देवी को जवाब देने के लिए समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया और सुल्तानपुर कार्यालय में संबद्ध किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed